आगरालीक्स…आगरा में कॉमर्शियल पीएनजी के रेट 11.50 रुपये प्रति एससीएम बढ़े. 16 मार्च से नई दरें होंगी लागू. 13 दिन बाद उपभोक्ताओं को मिली जानकारी
आगरा के होटलों और रेस्टोरेंट में खाना खाने के शौकीनों को अब जेब और ढीली करनी होगी. कॉमर्शियल पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. नई दरों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को 75.50 रुपये की जगह 87 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा. नई दरें 16 मार्च से प्रभावी की गई हैं जिसकी जानकारी 13 दिन बाद उपभोक्ताओं को मिली हैं. हालांकि घरेलू पीएनजी की कीमत फिलहाल 57 रुपये प्रति एससीएम पर स्थिर है.70 से अधिक व्यवसायिक कनेक्शन
आगरा में व्यावसायिक पीएनजी के कनेक्शन वर्तमान में 70 से अधिक हैं. होटलों के साथ रेस्तरां, हलवाई और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसी सप्लाई है. जो कि पूरी तरह से पीएनजी की आपूर्ति पर निर्भर हैं. इस संबंध में ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक विपणन किशन सिंह ने बताया कि शहर में कॉमर्शियल गैस की प्रतिदिन की खपत करीब 6000 एससीएम है.