आगरालीक्स …..आगरा क्लब के अध्यक्ष बने कमिश्नर अमित गुप्ता, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और बैलेटिक कमेटी का हुआ चयन। डॉक्टर और कारोबारी भी शामिल. आगरा क्लब के सचिव का निर्वाचन अध्यक्ष करेंगे।
आगरा क्लब के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए। चुनाव में आगरा क्लब के 250 सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए कमिश्नर आगरा अमित गुप्ता को नोमिनेट किया गया।

आठ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चुने गए
आर्मी विंग से कर्नल संजीव अग्निहोत्री व लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष चौहान, एयर विंग से कमांडर एमएस डांगवाल व स्क्वाड्रन लीडर मीनाक्षी शेखावत, सिविल सर्विसेज से एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, सिविल एरिया से अनूप गोयल, डॉ. अनलि राजन और विनय बंसल को चुना गया। इस तरह आठ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर चुने गए।
बैलेटिक कमेटी के आठ सदस्य चुने गए
बैलेटिक कमेटी में एयरविंग से कमांडर पवन बेनीवाल, विंग कमांडर जगविंदर पाल सिंह, आर्मी विंग से लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर गोपी, सिविल सर्विसेज से पीसीएस राम प्रकाश, सिविल एरिया से गौरव नैयृयर, डॉ. हेमेंद्र पाठक, विजय मंगवानी को चुना गया।