Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra News: Compensation of ten lakhs to the family of the Sweeper Arun
agraleakscrimeटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव​क्राइम

Agra News: Compensation of ten lakhs to the family of the Sweeper Arun

237

आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… आगरा में पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों को दस लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा. परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी. सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस.

सीएम ने दी सांत्वना
आगरा में पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला तूल पकड़ रहा था। सफाई कर्मचारी नेता पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे। इधर मामले में राजनीति भी तेज हो गई थी। इसके बाद मामले को यूपी सरकार ने गंभीरता से लिया था। डीएम ने शासन को घटनाक्रम से अवगत कराया था। आगरा प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने मृतक अरुण के परिवारीजनों को सांत्वना दी है। प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी की घोषणा की गई है।

अरुण वाल्मीकि (FILe PHoto)

गरमा गई सियासत
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने टवीट कर आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बुधवार दोपहर तक उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की और उचित मुआवजे की घोषणा कर दी।

हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मृतक के भाई की सोनू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह थाना जगदीशपुरा में अज्ञात में दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

सपा नेताओं ने बंधाया ढांढस
मृतक अरुण वाल्मीकि के परिजनों से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और महानगर उपाध्यक्ष रिजवान रईसुद्दीन कुरैशी प्रिंस ने मुलाकात की। अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रिज़वान रईसउद्दीन कुरैशी ने कहा कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है। घटना निंदनीय है। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले। दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई हो।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

error: Content is protected !!