आगरालीक्स…आगरा में नयति मेडिकल प्रा.लि. की चेयरपर्सन नीरा राडिया के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज. कई औरों के भी नाम शामिल. 26.85 लाख के लंबित भुगतान का है मामला…
आगरा में नयति मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन नीरा राडिया सहित आइ लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वादी के बयान दर्ज करने के लिए पत्रावली पर 29 अप्रैल की तारीख नियत की है.

ये है मामला
कोर्ट में नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित लेबोरेट्री स्टोर्स के प्रोपराइटर उत्कर्ष जैसवाल ने प्रार्थना पत्र दिया था.इसमें उन्होंने नयति की चेयरपर्सर नीरा राडिया सहित निदेशक नरेंद्र सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. सागर तुतेजा, वरिष्ठ लेखाधिकारी सुनील, लेखाधिकारी बाल किशन चतुर्वेदी, वित्त निदेशक यतीश बहल, वित्तीय नियंत्रक हेमंत जावा पर धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उत्कर्ष जैसवाल ने आरोपों में कहा है कि उसकी फर्म से नयति मटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नयति मेडिसिटी एनएच 2 मथुरा को समय समय पर अस्पताल से संबंधित सामानों की सप्लाई की जाती रही है. इसका भुगतान किस्तों पर किया जाता रहा है. लेकिन बाद में 26.85 लाख रुपये का भुगतान लंबित हो गया. जब भुगतान के लिए कहा गया तो सभी ने टालमटोल की. पदाधिकारियों से कहा गया लेकिन सभी ने चेयरपर्सन की पहुंच का हवाला देकर और गाली गलौज करके भगा दिया. इस पर उत्कर्ष ने एडवोकेट रोहित अग्रवाल के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है.