आगरालीक्स…आगरा में भगवान आदिनाथ का हुआ अभिषेक. संगीतकारों ने किया पूजन…
आगरा में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर आगरा में आज सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन के श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ. आज 1024 समर्पित किये गए विधान के अंतर्गत सुनील भैया के सानिध्य में विधान हुआ.
मेडीटेशन गुरु उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में शास्त्र भेंट किया. संगीतमय विधान में रामकुमार एंड पार्टी भोपाल से पधारे संगीतकार ने साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय पूजन और विधान कराया जा रहा है. वो अपनी मनमोहक आवाज से पूजन और विधान में इन्द्रो और इन्द्रणीयो को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. आज पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र इंद्राणियो ने अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया.
विधान मे सहयोगी जगदीश प्रसाद पीयूष कुमार अभिषेक कुमार, मुकेश रपरिया, राजू गोधा, संजीव गोधा, राजकुमार गुड्डू, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद रहा. मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल सुबह 7 बजे से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का समापन होगा.