आगरालीक्स…Agra News: परिषदीय विद्यालय की सातवीं की परीक्षा में पूछे गए प्रश्व वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है। इसे ब्राह्मण समाज के अपमान और विद्वानों के अपमान के रूप में देख रहे हैं। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। ( Agra News: Controversy over 7th standard exam, Use Pandit in paper )
प्रदेश में सोमवार से परिषदीय स्कूल की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को सातवीं कक्षा की संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र था। पहले प्रश्न के पांचवें भाग में सवाल था कि प्रहेलिका: पाठ के आधार पर वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है। इसके चार विकल्प बादल, पक्षी, वायु, पत्र दिए गए थे।
ब्राह्मण समाज को जानबूझकर अपमानित करने के आरोप
इस मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश दीक्षित के अनुसार, कक्षा 7 की संस्कृत की पुस्तक में सभी प्रहेलिकाएं यानी पहेलियां हैं, पूरे पाठ में इस तरह का कोई भी प्रश्न नहीं है इसके बाद भी यह प्रश्न दिया गया है। आरोप है कि यह ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए किया गया है।