Agra News : Controversy over Agra Club election continue #Agra
आगरालीक्स …Agra News : आगरा क्लब के चुनाव में मचे घमासान के बीच डीएम ने अपनी असहमति दर्ज कराते हुए पत्र में कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए परंपरा नहीं टूटनी चाहिए। ( Agra News : Controversy over Agra Club election continue)
आगरा क्लब की स्थापना 1879 में हुई, आगरा क्लब के 1900 से अधिक सदस्य हैं। हर साल आगरा क्लब के चुनाव की प्रक्रिया सितंबर से अक्टूबर के बीच चलती है। अध्यक्ष पद के लिए रोस्टर परंपरा चली आ रही है। इसके तहत एक साल सेना के बिग्रेडियर, इसके बाद वायुसेना के एयरकमोडोर और उसके बाद मंडलायुक्त आगरा क्लब के अध्यक्ष बनाए जाते हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी में क्लब के आठ सदस्यों में से दो दो सदस्य सेना और वायुसेना, एक सदस्य सामान्य प्रशासन और तीन सदस्य अन्य होते हैं।
एयरकमोडोर एसके गुप्ता बनने चाहिए अध्यक्ष
अभी आगरा क्लब के अध्यक्ष बिग्रेडियर नवीन कुमार और सचिव कर्नल संजीव अग्निहोत्री हैं। परंपरा और रोस्टर के तहत एयरकमोडोर एसके गुप्ता आगरा क्लब के 2025 के लिए अध्यक्ष बनने चाहिए। इसके बाद सचिव पद के लिए आम राय बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए। मगर, बुधवार और उसके बाद गुरुवार को आगरा क्लब के अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने की बात बैठक में उठने के बाद से विवाद छिड़ गया है।
डीएम ने पत्र लिखकर कहा, क्लब की परंपरा नहीं टूटनी चाहिए
इस मामले में डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पत्र लिखा है, इसमें कहा है कि क्लब की परंपरा नहीं टूटनी चाहिए, जिस तरीके से अध्यक्ष बनते रहे हैं उसी तरीके से बनने चाहिए।