आगरालीक्स…आगरा में अभी तक 25 लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच. नियंत्रण तो है लेकिन फिर भी मिल रहे पॉजिटिव…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. किसी दिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला है तो किसी दिन एक साथ पॉजिटिव मिल जाते हैं. प्रशासन के अनुसार आगरा में अभी तक 25 लाख 40 हजार 848 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से अभी तक 36170 लोग आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें से 35697 लोग ठीक हुए हैं तो 465 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. आगरा में इस समय 8 कोरोना पॉजिटिव हैं.

अगस्त में चौथी लहर का आ सकता है पीक
40 देशों में कोरोना के सब वेरिएंट BA.2 से संक्रमण फैला है. साउथ कोरिया में 1 दिन में कोरोना के 500000 नए मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी कोरोना का यह सब वेरिएंट संक्रमण फैलाने लगा है. वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि भारत में अगस्त 2022 में कोरोना की चौथी लहर का पीक आ सकता है.