आगरालीक्स…आगरा में पत्नी की फावड़े से काटकर की थी हत्या. घर से खून के दाग मिटाने के बाद शव को जलाया….अब दोषी पति को मिली ये बड़ी सजा….
आगरा में 6 साल पुराने मामले में अदालत ने पत्नी की हत्या कर उसका शव जलाने के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अपर जिला जज रविकांत ने साक्षयों के आधार पर पति को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई और इसके साथही पांच हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया.

ये है मामला
मामला छह साल पराना थाना डौकी का है. जसरान नाम के व्यक्ति ने थाना डौकी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बहन मंजू की शादी पूरन से हुई थी. पूरन करीब दस साल से मानसिक रोग से पीड़ित था जिसके कारण वह कभी-कभी अधिक उग्र होकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. पूरन कोई काम नहीं करता था जबकि मंजू किसी तरह मजदूरी करके अपना घर चलाती थी. 30 अक्टूबर 2016 को मंजू ने पति पूरन से कामधंधा करने की बात कही तो इस पर पूरन उग्र हो गया और उसने फावड़े से ताबडतोड प्रहार कर मंजू की हत्या कर दी.
जसरान ने बताया कि जब वह बहन के घर गया तो उसने खून से लथपथ मंजू का शव पड़ा देखा. जिसकी सूचना देने वह थाने पर गया लेकिन जब वह वापस लौटा तो शव गायब था साथ ही ग्रामीणों ने शव को जलाने के साथ ही खून के दाग भी मिटा दिए थे.