आगरालीक्स…आगरा के ये वो हीरो हैं जो कभी हारते नही, कोविड की चुनौती में डटकर खड़े रहने के लिए जिलाधिकारी ने किया इन्हें सम्मानित, दवा आपूर्ति थी बड़ी जिम्मेदारी.
आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सम्मानित किया है। कोविड काल में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें बुधवार को दिया गया।

बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना काल में आशीष लोगों को दवा आपूर्ति को लेकर एक योद्धा के रूप में खड़े हैं। कोविड की दूसरी लहर ने जब तबाही मचाई तो आशीष ने जिला प्रशासन के साथ दवा आपूर्ति एवं व्यवस्था की कमान संभाली और उन्हें मेडिसिन के जॉनल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूभी निभाया और सभी कोविड अस्पतालों में व होम आइसोलेशन के लिए दवा आपूर्ति की कमान संभाली। दिन रात काम करते हुए वे आगरा में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम में खड़े रहे। इस बीच रेमडीसीवीर व अन्य दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। सोमवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने उन्हें उनकी सेवाओं के बदले सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिशियेशन प्रदान किया। आशीष का कहना है कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है। जिलाधिकारी के हाथों यह सम्मान पाकर वे अनुभव कर रहे हैं कि वाकई उन्होंने उस शहर के लोगों के लिए कुछ किया जिसमें वे रहते हैं और जहां सभी उनके अपने हैं। जिले के मुख्यालय में मिले इस सम्मान से बढ़कर और कुछ नही है, क्योंकि यह अपने लोगों की रक्षा-सुरक्षा के लिए एक अदृश्य दुश्मन से लड़ाई का प्रतिफल है।