आगरालीक्स ….आगरा में बम पटाखे नौ स्थानों पर बिक रहे हैं, आपके पास कहां हो रही ग्रीन बम पटाखों की बिक्री, जानें

इन स्थानों पर 22 से 24 अक्टूबर तक अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस किए जाएंगे जारी
कोठी मीना बाजार 72 दुकान
जीआईसी मैदान 12 दुकान
आवास विकास सेक्टर 11 पार्क 60
बैप्टिस्ट स्कूल मैदान 03
कंपनी गार्डन का मैदान 12
तालाब किनारे रुनकता 10
सेक्टर 15 का मैदान, सिकंदरा 20
अब्बूलाला दरगाह मैदान न्यू आगरा 10
शक्ति नगर मैदान राजपुर चुंगी सदर 10
ये प्रतिबंध रहेंगे लागू
लिस्टेड ब्रांड के ग्रीन कैकर्स की ही बिक्री कर सकेंगे
एक आवेदन को एक ही दुकान आवंटित की जाएगी
आवंटी को अग्निशमन विभाग की एनओसी लेनी होगी
50 किलो पटाखे और 50 किलो फुलजड़ी से अधिक नहीं रख सकेंगे
रात 10 बजे तक ही बम पटाखे चला सकेंगे