Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Cricket stadium to be built in Agra through private sector: Sunil Joshan
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Cricket stadium to be built in Agra through private sector: Sunil Joshan

347

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेट स्टेडियम जरूर बनेगा लेकिन सरकार के भरोसे नहीं. जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष बने सुनील जोशन..प्राथमिकताएं गिनाईं

बीसीसीआई के माध्यम से अकादमियों के लिये मापदंड शीघ्र
शहर में क्रिकेट स्टेडियम तैयार करने का बरसों पुराना सपना अब सरकार के भरोसे नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र के भरोसे पूरा किया जायेगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा (डीसीएए) की नई कार्यकारिणी ने यह बीड़ा उठा लिया है। इसके साथ ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जा रही हैं। कुकरमुत्तों की तरह जगह-जगह शुरू हुईं क्रिकेट अकादमियों के लिए भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से मापदंड तय किये जा रहे हैं।

फुटवियर निर्यातक सुनील कुमार जोशन डीसीएए के नए अध्यक्ष बन गए हैं। आज एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। जोशन ने इस दौरान जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि डीसीएए अब सरकार के भरोसे न रह कर अपने स्तर पर क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि तलाश रहा है, शीघ्र इस काम को पूरा कर लिया जायेगा और उसके बाद बीसीसीआई की मदद से वृहद स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उनके निर्धारित आयु वर्ग में पर्याप्त अवसर प्रदान करना, खेल के मैदानों की संख्या बढ़ाना और नियमित तौर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने बताया कि बालिकाओं के क्रिकेट अभ्यास व मैचों के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने अपना मैदान डीसीएए को उपलब्ध कराने का वायदा कर दिया है। डीसीएए के उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी ने क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी आयु वर्गों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (5-5 हजार रुपये) नकद पुरस्कार, आर्थिक रूप से कमजोर उदीयमान खिलाड़ियों को (12-12 हजार रुपये वार्षिक) स्कॉलरशिप और खेल साधनों की कमी को पूरा करने के लिए खेल सामग्री (सवा लाख रुपये तक) के रूप में प्लेयर्स अवार्ड्स देना तय किया गया है। कुल मिलाकर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर इस वर्ष साढ़े पांच लाख रुपये व्यय करने का निर्णय लिया गया है। ये राशि बालक व बालिका दोनों वर्गों दी जायेगी।

डीसीएए के सचिव प्रकाशेष कौशल व संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने बताया कि नौ सदस्यीय प्रबंध समिति व आठ सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है, जो इस प्रकार है—
प्रबन्ध समिति :
अध्यक्ष- सुनील कुमार जोशन।
उपाध्यक्ष- राजेश सहगल, विजय भार्गव, हेमलता काला।
सचिव- प्रकाशेष कौशल।
संयुक्त सचिव- कैप्टन अजीत सिंह राणा व सर्वेश भटनागर।
कोषाध्यक्ष- नरेश जैन।
संरक्षक- गोपाल गुप्ता।
कार्यकारी समितिः
डॉ. रंजना बंसल, जे.एस. फौजदार, सुशील गुप्ता, हरसिमरन सिंह अलग, श्याम बंसल, तुलिका कपूर, ललित वर्मा, हरेन्द्र शर्मा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

error: Content is protected !!