आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इंडियन वूमन क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा के फ्लैट से उनकी फ्रेंड क्रिकेटर ने डॉलर के साथ ज्वैलरी चोरी की, 25 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराने के बाद वापस नहीं लौटाए, मुकदमा। ( Agra News: Cricketer Deepti Sharma Friend cricketer stolen Dollar & Cash from Flat, FIR lodge#Agra)
आगरा की रहने वाली इंडियन वूमन क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा के भाई सुमित शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि दीप्ति शर्मा के साथ क्रिकेट खुल चुकी दिल्ली की रहने वाली आरुषि गोयल आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि आरुषि के साथ ही उसकी मां और पिता ने कई बार में दीप्ति से अपने एकाउंट में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, आरुषि उनके फ्लैट पर भी आती थी।
25 लाख रुपये मांगने पर की अभद्रता
आरोप है कि आरुषि से जब 25 लाख रुपये मांगे तो उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया और अभद्रता की। इसके बाद दीप्ति ने आरुषि से कह दिया कि वह उसके फ्लैट पर ना आए। 22 अप्रैल को आरुषि फ्लैट पर पहुंची, फ्लैट से 2500 डॉलर, ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली। दीप्ति विदेश में है, आरुषि को फ्लैट पर जाने से मना कर दिया तो उसने 24 अप्रैल को फ्लैट में रखे अपने सामान को लेने की बात कही और फ्लैट पर पहुंच गई। दीप्ति ने भाई सुमित को फोन कर कहा कि आरुषि फ्लैट से अपना सामान लेने गई है वह चाभी लेकर पहुंच जाए, चाभी लेकर पहुंचे सुमित ने जब लॉक खोला तो नहीं खुला। इसके बाद आरुषि ने बताया कि उसने लॉक बदलवा दिया है और फ्लैट से अपना सामान ले लिया है।
सीसीटीवी में खुला चोरी का राज
जब फ्लैट में लगे सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि 22 अप्रैल को ही आरुषि ने फ्लैट में आकर डॉलर, ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।