Agra News : Criminal try to extort Rs 5 Lakh from woman Doctor of Agra #agranews
आगरालीक्स…. आगरा की हॉस्पिटल संचालक महिला डॉक्टर को अश्लील फोटो खींच कर किया ब्लैकमेल, पति भी डॉक्टर। महिला डॉक्टर से मांगी चौथ
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की महिला डॉक्टर के पति भी डॉक्टर हैं और उनका शाहगंज में हॉस्पिटल है। महिला डॉक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि वह पार्क में टहलने जाती थी, उनकी मुलाकात बदमाश सुधीर सिंह भदौरिया जो कि 2015 में फतेहगढ़ जेल में बंद है कि तलाकशुदा बहन ममता सिंह से हुई। पार्क में जाने पर दोनों की मुलाकात होने लगी, वह महिला डॉक्टर को अपने घर ले गईं, वहां उसकी मुलाकात ममता के भाई महेश और पत्नी गौरी से हुई। एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया।
महिला डॉक्टर के बदमाश के भाई के साथ खींचे अश्लील फोटो
महिला डॉक्टर में मुकदमे में लिखा है कि साजिश के तहत ममता ने उन्हें जन्मदिन पार्टी में घर पर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महेश के साथ महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींच लिए। महिला डॉक्टर के पति को फोन किया उन्हें बताया कि उनके पत्नी बेहोश हो गई हैं, महिला डॉक्टर के पति महेश के घर पहुंचे और महिला डॉक्टर को अपने साथ ले गए।
पांच लाख की मांगी चौथ
महिला डॉक्टर अपने घर चली गईं। इसके बाद महेश की पत्नी गौरी ने महिला डॉक्टर को धमकाना शुरू कर दिया। मुकदमा में दर्ज कराया है कि महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये मांगे। रुपये ने देने पर महिला डॉक्टर के वाटस एप पर अश्लील फोटो भेज दिए।
जेल में बंद बदमाश सुधीर सिंह ने फोन पर दी धमकी
महिला डॉक्टर ने मुकदमें लिखाया है कि जब पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जेल में बंद बदमाश सुधीर सिंह भदौरिया से फोन को कांफ्रेंस पर लेकर बात कराई। उसने जान से मारने की धमकी दी। पांच लाख रुपये की चौथ मांगी।
सात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि महिला डॉक्टर की तहरीर पर चौथ मांगने, जहरखुरानी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और आपराधिक षडयंत्र के तहत ऋषि मार्ग शाहगंज निवासी बदमाश सुधीर सिंह के भाई महेश कुमार सिंह, बहन ममता सिंह, भाभी गौरी, भाभी की बहन सुमन और रेनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।