Tuesday , 1 September 2026
Home आगरा Agra News: Cross-country race held at St. Francis Convent School, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Cross-country race held at St. Francis Convent School, Agra…#agranews

63

आगरालीक्स…आगरा के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में हुई क्रॉस कंट्री दौड़. राष्ट्रीय खेल दिवस पर 300 बच्चों के साथ 100 से ज्यादा अभिभावकों ने भी लिया दौड़ में भाग

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा के प्रांगण से 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ सुबह छह बजे स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी, मैनेजर सिस्टर डेजी के द्वारा फ्लैग ऑफ के साथ आरंभ की गई. दौड़ Stride For Peace,Lead with values के उद्देश्य के साथ आयोजित की गई। दौड़ स्कूल से आरंभ होकर यूपीएसआईडीसी रोड पर बेस्ट प्राइस पुल के नीचे से यू टर्न लेकर स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई. दौड़ कक्षा 5 से लेकर कक्षा 10 के छात्र एवं छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए दोनों ही वर्गों में आयोजित की गई. इसमें स्कूल के 300 बच्चों के साथ-साथ लगभग 100 से ज्यादा अभिभावकों ने प्रतिभाग किया. इस दौरान एक ऑडियो के माध्यम से मेजर ध्यानचंद जी के द्वारा उनके जीवन में हासिल की गई उपलब्धियां के ऊपर प्रकाश डाला गया.

अंत में दोनों ही वर्गों (बालक एवं बालिका) में प्रत्येक कक्षा के प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय के साथ-साथ दो-दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए. पुरस्कार अभिभावकों को भी प्रदान किए गए. मुख्य अतिथि के रूप में केशव सिन्हा (चीफ मैनेजर ,रीजनल ऑफिस सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, आगरा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम पाटी राव (मैनेजर, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सिकंदरा, आगरा) उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और अपनी क्षमताओं के साथ सदा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया एवं उनके द्वारा किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के माध्यम से माता-पिता, स्कूल, समाज, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया. प्रतियोगिता में सभी पुरस्कार सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के द्वारा स्पॉन्सर किए गए.

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया. साथ ही रेस के उद्देश्य, शांति के लिए खड़ा होना एवं समाज का नैतिक मूल्यों के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया. संचालन शिक्षिका सोनिया कपूर के द्वारा किया गया. दौड़ शारीरिक शिक्षा विभाग के पवन सिंह, नीतू सिंह, संदीप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: National Lok Adalat to be held in Agra on September 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत. अधिक से अधिक...

आगरा

Agra News: Instructions issued to resolve issues in Agra’s industrial area on a priority basis…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के इंडस्ट्रियल एरिया में खराब सड़कें, जलभराव, चोक नालों को लेकर...

आगरा

Agra News: A soulful narration of the childhood pastimes of Sri Krishna at the Sri Jagannath Temple in Kamla Nagar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं...

आगरा

Agra Weather: Heavy rain is expected on Janmashtami in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो—तीन दिन में हो सकती है बारिश. जन्माष्टमी वाले दिन...

error: Content is protected !!