आगरालीक्स….दो दिन से पेट्रोल—डीजल के रेट बढ़ रहे हैं. आगरा में पेट्रोल पंप पर भीड़. लोग गाड़ी की टंकियां करा रहे फुल. लगातार वृद्धि के चांस. जल्द हो सकते हैं 100 के पार.
दो दिन से लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. दो दिन में पेट्रोल पर जहां 1 रुपये 60 पैसे की वृद्धि की गई है तो वहीं डीजल पर एक रुपये 62 पैसे बढ़े हैं. पेट्रोल और डीजल के दामों में अभी लगातार दाम बढ़ने की संभावना है. क्रूड आयल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में देखने को मिल सकता है. आगरा में जल्द पेट्रोल के रेट 100 रुपये के पार पहुंच सकते हैं.

पेट्रोल पंप पर लग रही भीड़
आगरा में दो दिन से पेट्रोल के रेट बढ़ने का असर देखा जा रहा है. पेट्रोल पंप पर इस समय भीड़ लग रही है. लोग एक साथ ही गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे हैं. बुधवार को आगरा में पेट्रोल 96.73 रुपये प्रति लीटर बिका तो वहीं डीजल 88.25 रुपये प्रति लीटर बिका.