आगरालीक्स… सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में नमामीशमिशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरुपम् । निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाश मकाशवासं भजेऽहम् ॥ गूंज रहा है, आस्था और भक्ति का संगम, शिव मंदिरों पर रुट डायवर्ट किया गया।
सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर मंदिर शमसाबाद रोड पर मेला लगता है। शहर के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं इसके साथ ही श्री मनकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर है। सुबह से ही
राजेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, कैलाश मंदिर, रावली मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिरों पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, बिल्व पत्र का अर्पण कर रहे हैं।
सोमवार रात तक के लिए किया गया रुट डायवर्जन

श्री राजेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र सदर की यातायात व्यवस्था
अमर होटल तिराहा से श्री राज राजेश्वर मंदिर की तरफ बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे.
अमर होटल से शमसाबाद रोड पर चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे.
आगरा से शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहााबद रोड से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमसाबाद रोड की तरफ जाएंगे.
राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन (मोटर साइकिल सहित) प्रतिबंधित रहेंगे.
शमसाबाद की तरफ आने वाले वाहन
शमसाबाद से एकता चौकी से तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुए आगरा की तरफ आएंगे.
शमसाबाद से एकता चौकी से रोहता नहर होते हुए ग्वालियर रोड तथा आगरा की तरफ आएंगे.
रविवार को रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री अमर होटल से एकता चौकी तक नहीं खुलेगी. यह दिनांक 18 जुलाई को रात्रि मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगी.
श्री रावली महादेव मंदिर थाना क्षेत्र रकाबगंज की यातायात व्यवस्था
साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे. टूरिस्ट व रोडवेज बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया चौराहा से डायवर्जन कराया जाएगा.
मनकामेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र मंटोला की यातायात व्यवस्था
चिम्मन पूड़ी चोराहा, दरेसी व हाथाीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे.