आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में यमुना में कैलाश मंदिर से ताजमहल तक क्रूज चलेगा, इसकी डीपीआर के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया हुई शुरू। ( Agra News : Cruise Between Taj Mahal to Kailash Temple in Agra, Consultant appointment for DPR process start#Agra )
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के मुताबिक, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण नेत ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना नदी के साथ अंतर्देशीय जलमार्गों के संभावित विकास के लिए सर्वेक्षण किया है।
नदी क्रूज और नौका सेवाओं के लिए तैयारी होगी रिपोर्ट
सर्वेक्षण के अनुसार, कैलाश मंदिर से ताजमहल तक यमुना नदी की चौड़ाई 250 से 350 मीटर है, नदी के दोनों ओर मजबूत तट मौजूद हैं। यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र हैं। पहले चरण में जेटी और तट किराने की सुविधाएं स्थापित करने और क्रूज सक्रिट विकसित करने की संभावनाएं हैं। ताजमहल से पांच से छह किलोमीटर अंदर सभी पर्यटन स्थल और स्मारक भी मौजूद हैं।
आगरा में ताजमहल और कैलाश मंदिर के बीच नौका सेवाएं और नदी क्रूज की संभावना तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए विस्त्रत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
यमुना नदी से निकालनी होगी सिल्ट, डेवलेप करना होगा रिवर फ्रंट
आईआईटी कानपुर की टीम के सर्वे में कैलाश मंदिर से ताजमहल के बीच यमुना नदी से सिल्ट निकालने की सिफारिश की गई थी, क्रूज चलाने और नौका सेवाओं के लिए भी सिल्ट निकालनी होगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग को ताजमहल से कैलाश मंदिर के बीच रिवर फ्रंंट विकसित करना होगा।
2019 में क्रूज चलाने का किया था वादा
इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 2019 में आगरा में यमुना में क्रूज चलाने का वादा किया था। इसके बाद आगरा से मथुरा के बीच क्रूज चलाने की बात कही गई लेकिन यह संभव नहीं हो सका है।