Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Dance, Dhamaal and Masti at AOGS Diwali Meet in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Dance, Dhamaal and Masti at AOGS Diwali Meet in Agra…#agranews

274

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली मीट में जमकर झूमे डाॅक्टर. एओजीएस की दिवाली मीट में हुई डांस, धमाल और मस्ती, विभिन्न बड़े मंचों पर अवाॅर्ड पाने वाले चिकित्सक हुए सम्मानित

आगरा आॅब्सटेट्रिटिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी की दिवाली मीट मंगलवार शाम होटल क्लार्क्स शीराज में आयोजित हुई। इसमें मस्ती, डांस, सिंगिंग और देशभक्ति की झलक दिखाई दी। डाॅक्टरों ने कपल डांस और सिंगिंग की, साथ ही गर्भवती महिलाओं की उच्च स्तरीय देखभाल और लड़का-लड़की के जन्म पर भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया। वहीं विभिन्न बड़े मंचों पर अवाॅर्ड प्राप्त करने वाले आगरा के सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

सोसायटी कीं अध्यक्ष डाॅ. आरती मनोज ने कहा कि दिवाली मीट में एओजीएस के सभी सदस्यों ने दिल खोल कर भाग लिया और शानदार मंचीय प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने कहा कि खुशियों के इन मौकों पर हमें कोई न कोई अच्छा संदेश समाज को जरूर देना चाहिए। चिकित्सकों ने आज सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल पूरे नौ महीनों तक सम्मानजनक और स्नेहपूर्वक करें।

सचिव डाॅ. सविता त्यागी ने कहा कि दिवाली मीट में नृत्य और संगीतमयी कार्यक्रमों में डाॅक्टरों ने पूरे उत्साह से शिरकत की। कपल डांस के साथ ही रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। वहीं फाॅग्सी समेत इस सत्र के सभी फाॅग्सी व अन्य मंचों पर अवाॅर्डी आगरा के चिकित्सकों को दिवाली मीट के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डाॅ. हेमा सडाना, डाॅ. ईला किशोर, डाॅ. अनुपम गुप्ता, डाॅ. संजना महेश, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ संध्या अग्रवाल, डॉ सरोज सिंह, डॉ मुकेश चंद्रा, डाॅ. सीमा सिंह, डाॅ. चित्रा बंसल, डाॅ. प्रिया महाजन, डाॅ. नीहारिका, डाॅ. नीलम रावत, डाॅ. शिखा सिंह, डाॅ. रूचिका गर्ग, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. नेहा अग्रवाल, डाॅ. मोहिता को सम्मानित किया गया।

डॉ. अलका बिंदल (बाएं)

इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ. आरती मनोज, सचिव डाॅ. सविता त्यागी के साथ ही डॉ.अलका बिंदल, डाॅ. निधि बंसल, डाॅ. आकांक्षा गुप्ता, डाॅ. देवाशीष सरकार, डाॅ. गीता यादव, डाॅ. सुनीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!