आगरालीक्स…सावन ही नहीं सूखा, भादौ भी रूठा, आगरा से मानसून की ऐसी बेरुखी कि इस साल 25% कम हुई बारिश, जानें सितंबर के आखिर सप्ताह में बारिश होगी या नहीं…
आगरा। सावन के बाद अब 26 सितंबर को भादौ का महीना भी बीत जाएगा। इस साल मानसून के मौसम में अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे आगरा के लोगों को बादलों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर का महीना भी अब अंतिम दौर में है, लेकिन बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में काफी पीछे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में अब तक आगरा में करीब 513.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 682 मिमी बारिश हुई थी। यानी इस साल अब तक लगभग 168 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले साल के मुकाबले यह कमी करीब 25 प्रतिशत बैठती है।बादल आए, लेकिन बरसे कम
इस साल मानसून के दौरान आगरा के आसमान में कई बार काली घटाएं छाईं। लगा कि शत प्रतिशत बारिश होगी ही लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसमान में बादल छाए और बिना बरसे ही निकल गए। कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं कुछ देर की बारिश के बाद मौसम फिर साफ हो गया। ऐसे में सावन के बाद अब भादों में भी पर्याप्त बारिश अब तक नहीं हुई है।
बारिश की कमी ने बढ़ाई चिंता
इधर बारिश का असर सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं है। खेती-किसानी, जलस्तर और उमस भरी गर्मी पर भी इसका असर पड़ता है। हालांकि इस सीजन की बारिश अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और सितंबर के आखिरी दिनों में बारिश होने पर आंकड़े बदल सकते हैं। अगले तीन दिनों में भी आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। लेकिन यह भी है कि मौसम का अनुमान इस सीजन कई बार गलत साबित हुआ। ऐसे में अब अगले दो दिन ही बताएंगे कि बारिश होगी या इस बार भी बादल बिना बरसे ही निकल जाएंगे।
- 12 year old died in open drain in Agra #agranews
- 24 September Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : "Dark Clouds
- agra online news
- Agra Rainy Season
- Agra Sawan Month
- Agra Still Waiting for the Rain
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- Dry Days"
- Monsoon in Agra
- Monsoon in Agra 2026
- September Rain in Agra
- today news