आगरालीक्स…आगरा में नेत्रदान को आगे आ रहे लोग. दयालबाग के राजीव गर्ग के नेत्रदान से दो जिंदगियां होंगी रोशन…
राजीव गर्ग के नेत्रदान से दो जिंदगियां होगी रोशन
सरला बाग, दयालबाग निवासी 62 वर्षीय राजीव गर्ग सुपुत्र स्व हरीश चंद गर्ग का कल सोमवार को निधन हो गया था। इनके निधन के बाद उनके परिवारजनों ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अनिल जैन से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया। सूचना पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट के नेत्रदान प्रभारी हरीश वासवानी ने नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई।

एसएन के नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉ हिमांशु यादव व कोर्निया इंचार्ज डॉ शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउन्सलर दीपक ने कार्निया प्राप्त की। सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री गौतम सेठ, हरीश वासवानी, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है। इससे दो लोगों के जीवन में उजाला होता है।