आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, टॉपर्स को मिलेंगे मेडल। ( Agra News: DBRAU, Agra 91st Convocation may be on 20th August 2025)
विवि का 91 वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को प्रस्तावित किया गया है, इससे पहले विवि का 90 वां दीक्षा समारोह पिछले वर्ष अक्टूबर में हुआ था, विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में समारोह का आयोजन किया गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2024 के दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 में प्रदेश में सबसे पहला दीक्षा समारोह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित करने के निर्देश दिए थे। विवि प्रशासन ने 20 अगस्त को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी तेज कर दी है।
बीडीएस की परीक्षाएं 5 अगस्त से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने बीडीएस का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि बीडीएस की परीक्षा नोडल केन्द्र पर कराएगा। पांच अगस्त से करायी जाने वाली परीक्षा दो नोडल केन्द्रों पर करायी जाएगी। परीक्षा बीडीएस के तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों की करायी जाएगी। इसमें केडी डेंटल कॉलेज-मथुरा, रामा डेंटल कॉलेज-कानपुर और डीजे डेंटल कॉलेज, मोदीनगर के छात्र शामिल होंगे। 25 अगस्त तक चलने वाली परीक्षा में केडी डेंटल कॉलेज, रामा डेंटल कॉलेज के छात्र बीएसए कॉलेज मथुरा में परीक्षा देंगे। वहीं डीजे डेंटल कॉलेज, मोदीनगर के छात्रों के लिए दिगंबर जैन कॉलेज, बरौत, बागपत को केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक करायी जाएंगी।