आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के बीएड के रिजल्ट में 650 में से छात्र के 691 अंक।
विश्वविद्यालय ने बीएड का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया था। परिणाम देखने के बाद से छात्रों ने गलतियां होने की शिकायत की। छात्रों की ओर से कॉलेजों में शिकायत दर्ज करायी गयी। इसके बाद मामला विश्वविद्यालय तक पहुंच गया। विवि ने आनन-फानन में परिणामों की गलतियों को सुधारने पर काम किया।
चौधरी वीरभान सिंह अनिता देवी महाविद्यालय, मैनुपरी के छात्र विशाल को रात से सुबह तक दो परिणाम दे दिए गए। विवि ने पहले थ्योरी में 694 अंक प्रदान किए। कुछ घंटों बाद ही विवि की ओर से परिणाम को अपडेट कर 654 कर दिया गया। इसी तरह से आरके गुप्ता मेमोरियल इंस्टीट्यूट आगरा के छात्र देवेन्द्र को 650 में 691 अंक दे दिए। बाद में विवि ने परिणाम को बदल दिया और पूर्णांक 600 में से 376 अंक दे दिए गए। इसके साथ ही प्रैक्टिकल के अंकों में भी बदलाव किया गया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार बीएड द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया गया है। कुछ छात्रों के अंकों में विसंगति सामने आयी थी। समस्याओं का निस्तारण का दिया गया।