आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह अगस्त में होगा, इससे पहले युवोत्सव का दो चरणों में आयोजन किया जाएगा। ( Agra News: DBRAU, Agra Convocation in August last week#Agra)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। कालेजों को अंकतालिकाएं वितरित की जा रही हैं। इसके साथ ही दीक्षा समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बृहस्पति भवन में कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक समिति की बैठक में दीक्षा समारोह से पहले युवोत्सव कराने पर चर्चा की गई। सत्र 2025- 26 के युवोत्सव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि युवोत्सव के पहले चरण में 12 अगस्त को साहित्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 12 से 14 सितंबर तक सांस्कृतिक उत्सव होगा। इसमें भारतीय समूह गायन , पश्चिमी एकल गायन, ग्रुप फूल आर्केस्ट्रा और पहली बार एकांकी नाटक की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।