आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से, स्नातक की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र (ओएमआर) और परास्नातक की परीक्षाएं लिखित होंगी। 20 मई तक तीन पालियों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। ( Agra News : DBRAU, Agra Ecam from 21st April 2025#Agra)
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओएमआर पर होंगी। दो घंटे की परीक्षा में छात्रों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा लिखित होगी। 21 अप्रैल से सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे परीक्षा होगी। अंक सुधार के लिए छात्र एक प्रश्न पत्र में ही शामिल हो सकेंगे।