आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कल से परीक्षाएं, छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र। ( Agra News : DBRAU, Agra Exam from 21st April#Agra )
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। स्नातक और परास्नातक सम सेमेसटर की परीक्षा के लिए 3.36 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कई बार तिथि बढ़ाई और 15 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरवाए गए। इसके चलते परीक्षा केंद्र भी देर से बन सके हैं। विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 268 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और 29 नोडल केंद्र हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार रात तक कालेजों के लाग इन आइडी में अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार को कालेजों की छुट्टी थी, शनिवार को छात्र कालेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंची। मगर, सभी छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। कई कालेजों के केंद्र का निर्धारण देर से होने के कारण प्रवेश पत्र भी देर से अपलोड किए गए। रविवार को छुट्टी है, ऐसे में तमाम छात्र पहले दिन बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा देने के लिए कालेज पहुंचेंगे।