आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की शोध छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में जेल गए प्रोफेसर को बैरक नंबर 9 ए में रखा गया है। जमानज याचिका खारिज। ( Agra News: DBRAU, Agra Research Scholar Case, Professor bail plea rejected#Agra)
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की शोध छात्रा ने खंदारी परिसर स्थित आईबीएस में केमिस्ट्री के प्रोफेसर गौतम जैसवार पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। आरोप था कि इस दौरान प्रो. गौतम जैसवार खजुराहो और बरसाना ले गए होटल में रुके और शारीरिक शोषण किया। जब शादी करने के लिए कहा तो बीते 25 अक्टूबर को आईबीएस स्थित अपने कार्यालय में दीपावली की छुटटी के दौरान बुलाया, हाथापाई की और सुबूत नष्ट करने के लिए मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने 26 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करने के बाद शोध छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
31 अक्टूबर की रात को प्रोफेसर को प्रयागराज से किया अरेस्ट
पुलिस प्रो. गौतम जैसवार की तलाश में जुटी हुई थी, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने प्रो. गौतम जैसवार को प्रयागराज के हॉस्टल से 31 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। एक नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया वहां से जेल भेज दिया गया।
जमानत याचिका खारिज, बैरक नंबर 9 ए में रखा गया
प्रो. गौतम जैसवार को जिला जेल में बैरक नंबर 9 ए में रखा गया है, इस बैरक में पहले से 60 बंदी हैं। वहीं, दो नवंबर को प्रो. गौतम जैसवार की जमानत के लिए याचिका दायर की गई। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी।