Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Deepawali Anand Mela is being held in Jaipur Hous, Agra this Sunday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Deepawali Anand Mela is being held in Jaipur Hous, Agra this Sunday…#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा में इस रविवार को लग रहा है दीपावली आनंद मेला. देश भक्ति संग भारतीय संस्कृति के बिखरेंगे इंद्रधनुषी रंग, छात्र-छात्राओं संग युवतियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच..

श्री राम मंदिर पार्क जयपुर हाउस में लगेगा मेला
संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप द्वारा 16 अक्टूबर, रविवार को शाम चार बजे से जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में दीपावली आनंद मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले में एक ओर देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग बिखरेंगे, वहीं दूसरी ओर चाट-पकौड़ी, स्वादिष्ट व्यंजनों, उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल्स और झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। गुरुवार शाम जयपुर हाउस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के द्वितीय तल पर आयोजकों ने जन जागरूकता की दृष्टि से मेले का आकर्षक पोस्टर जारी किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी वाले और महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक रंग भरो, रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान, कलश सज्जा, थाल सज्जा, विविध वेश और शंख बजाओ प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएँ और युवतियाँ अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद भव्य मंच पर संस्कार भारती कला साधिका समिति की महिलाओं व उनके परिवारी जनों और होली लाइट पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सतरंगी भारत पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। विजेताओं, प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के सम्मान के बाद मंच पर अंत में लकी ड्रा भी निकाला जाएगा।

कई हस्तियाँ होंगी शामिल..
मेला संयोजक श्याम तिवारी, नवीन गौतम और विकास गुप्ता ने बताया कि इस विशाल और भव्य दीपावली आनंद मेले में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल नई दिल्ली से जुड़े डॉ. पवन कुमार पुरुषार्थी, समाजसेवी- उद्यमी घनश्याम दास अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेश गोयल और महेंद्र खंडेलवाल सहित कई गणमान्य हस्तियाँ सहभागिता करेंगी।

इनसे सज रहा है मेला..
संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी वाले, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कपूर, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री मनोज कुमार पचौरी, प्रांतीय साहित्य प्रमुख डॉ. केशव शर्मा, मेला संयोजक श्याम तिवारी, नवीन गौतम, विकास गुप्ता, जिला संयोजक इंजी. नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र पुरससनानी (जेठाभाई), पार्षद मुकुल गर्ग, इंजी. सुरेश चंद्र गर्ग, मंत्री अमित बंसल, अनूप अग्रवाल सर्राफ, मुरारी लाल वर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, संगीत प्रमुख राहुल शर्मा कप्तान, मीडिया प्रभारी नितिन अरोड़ा, दीपक गर्ग, साहित्य प्रमुख रामगोपाल कुश, कार्यकारिणी सदस्य छीतर मल गर्ग, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शुभम अग्रवाल, अमित शर्मा, संरक्षक किशन कुमार सर्राफ, बृज मोहन बंसल (धूम पायल), नंद नंदन गर्ग, विजय बंसल कागज वाले, अमित जैन एडवोकेट, संदीप अग्रवाल, जगमोहन सिंह राठौर, अम्बरीश अग्रवाल, कला साधिका समिति की अध्यक्ष अनीता भार्गव, महामंत्री डॉ. अंशु अग्रवाल, संगठन मंत्री नीता गर्ग, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, डॉ. वैशाली दीक्षित, उपासना जैन, लकी ड्रा के पुरस्कार प्रायोजक देवेंद्र आहूजा (चिंटू) और प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रायोजक प्रतीक जैन (रिंकू) प्रमुख रूप से दीपावली आनंद मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!