आगरालीक्स आगरा के डीईआई के तीन प्रोफेसर एआई, इमेज प्रोसेसिंग सहित रिसर्च कार्य के लिए दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में हुए शामिल।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 2026 के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा के डीईआई के तीन प्रोफेसर शामिल हैं। इसमें साल 2025 के अंत तक वैज्ञानिकों के पूरे करियर के शेध कार्यों के प्रभाव का आकलन करते हुए स्कोपस डेटाबेस के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। इसमें इंजीनियरिंग फैकल्टी के डीन प्रो. डीके चतुर्वेदी, भौतिकी व कंप्यूटर विज्ञान विभाग की डीन प्रो. सुखदेव राय और दिवंगत प्रो. वीबी गुप्ता को शामिल किया गया है।
डीईआई के प्रोफेसर और उनके शोध
इंजीनियरिंग फैकल्टी के डीन प्रो. डीके चतुर्वेदी— आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इमेज प्रोसेसिंग
भौतिकी व कंप्यूटर विज्ञान विभाग की डीन प्रो. सुखदेव राय— आप्टोइलेक्ट्रोनिक्स और फोटोनिक्स
दिवंगत प्रो. वीबी गुप्ता— पालिकर के क्षेत्र में शोध कार्य