आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 100 करोड़ से अधिक के चेक क्लियरिंग में अटेक, बैंक में जमा करने के बाद एकाउंट में क्रेडिट न होने से ग्राहक परेशान, जानें क्या है कारण। ( Agra News: Delays in Rs 100 crore cheque clearance#Agra )
आरबीआई ने चेक क्लियरिंग के लिए कंटीन्यूअस क्लियरिंग सिस्टम की शुरुआत की है, नई प्रक्रिया होने के कारण बैंक कर्मियों को भी समझने में समस्या आ रही है। पिछले 10 दिन से नई प्रणाली से चेक क्लियरिंग की व्यवस्था पर बैंककर्मी काम कर रहे हैं। इसमें कई तरह की तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।
चेक बाउंस होने के बाद हो गया क्रेडिट
नई व्यवस्था को समझने में बैंककर्मियों को समय लग रहा है। इसके साथ ही नई व्यवस्था में खराब चेक इमेज क्वालिटी और असंगत स्कैनिंग के चलते चेक क्लियरिंग में समस्या आ रही है। कई मामले में जिस चेक को बाउंस दिखा दिया गया है वह व्यक्ति के खाते में क्रेडिट में दिखाई दे रहा है। इससे भी समस्या आ रही है। चेक से लेन देने करने वाले परेशान हैं, पिछले 10 दिन से चेक लगाने के बाद भी क्रेडिट नहीं हो रहा है।
100 करोड़ से अधिक के चेक अटके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 100 करोड़ से अधिक के चेक क्लियरिंग में अटक गए हैं, कारोबारी चेक क्लियर न होने पर बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था के कारण समस्या आ रही है, जल्द ही यह भी ठीक हो जाएगा।