आगरालीक्स…Agra News: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही 17 छात्राओं के यौन शौषण के आरोपी चिन्मयानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी आगरा से अरेस्ट। दिल्ली पुलिस ने देर रात आगरा से अरेस्ट किया है। दिल्ली के बसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व प्रबंधक चिन्मयानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर आरोप है कि छात्राओं का करियर बर्बाद करने की धमकी देकर उनका यौन शौषण किया गया। ( Agra News: Delhi Police apprehended Swami Chaitanyananda Saraswati alias Parth Sarthy from Agra#Agra)
आगरा में मिली थी आखिरी लॉकेशन, ताजगंज के होटल से किया अरेस्ट
स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ छात्राओं ने दिल्ली में केस दर्ज कराया था, संस्थान ने निदेशक के पद से हटा दिया था। इसके बाद से चैतन्यानंद फरार है, चैतन्यानंद की अंतिम लॉकेशन आगरा में मिली थी। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम लगी हुई थी। आगरा के ताजगंज क्षेत्र के होटल में 27 सितंबर शाम चार बजे रूम लिया था, दिल्ली पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई थी, 27 सितंबर की देर रात पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद को होटल से अरेस्ट कर लिया गया।
ऐसे खुला मामला
संस्थान की पूर्व छात्रा ने 28 जुलाई को एक पत्र भेजर कर स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शौषण के आरोप लगाए इसके बाद एक अगस्त को ग्रुप कैप्टन ने इंस्टीटयूट में ईमेल भेजा, इसमें छात्राओं के यौन शौषण की बात कही गई। इन दोनों ईमेल के बाद संस्थान की गवर्निंग काउंसिल सक्रिय हुई और 3 अगस्त को इस मामले में 30 से ज्यादा छात्राओं के साथ आनलाइन बैठक की गई, पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए इसमें से 17 छात्राओं ने आरोप लगाए कि स्वामी चैतन्यानंद अश्लील संदेश भेजन के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए, इसमें से अधिकांश छात्राएं वे थीं इनका प्रवेश आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस श्रेणी में हुआ था।अधिकांश छात्राएं पीजीडीएम कोर्स कर रही हैं।