आगरालीक्स…Agra News : आगरा में होटल के कमरे से महिला का कैश और ज्वैलरी से भरा बैग ले गया चोर। ( Agra News : Delhi Woman bag full of cash & Jewellery stolen fronm Hotel room in Agra #Agra )
दिल्ली की रहने वाली पुष्पा अपनी दो बेटियों के साथ आगरा आई थी। पुलिस के अनुसार, आगरा में वह ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल माधव में ठहरी। छह जनवरी को सुबह सात बजे पुष्पा अपने कमरे में सो रही थी। उसकी बेटी और बहन होटल के बाहर चाय पीने गईं थी, उसी दौरान कार से एक युवक आया। उनके कमरे का गेट खुला हुआ था, युवक कैश और ज्वैलरी से भरा बैग चोरी कर ले गया।
सीसीटीवी कैमरे से जांच
पुलिस पूछताछ में होटल के कर्मचारी ने बताया कि कार से एक युवक आया था उसका मुंह बंधा हुआ था। उसने कर्मचारी को बताया कि वह महिला का परिचित है और कमरे में चला गया, कुछ देर बाद बैग लेकर चला गया। बैग में दो लाख कैश और ज्वैलरी था। पुलिस कार के नंबर से जांच में जुटी है।