Thursday , 22 January 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Delhi’s dominance in the National Hand Ball Championship playing in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Delhi’s dominance in the National Hand Ball Championship playing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेली रही नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप में दिल्ली का दबदबा. दिल्ली, उप्र, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश की टीम(महिला− पुरुष) के मध्य हुए मैच

खेल, खेल का मैदान और नियम सामान्य ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा की तरह किंतु खिलाड़ी विशेष और विशेष है उनके भीतर की खेल भावना। छलेसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंपस में स्पेशल ओपम्पिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों की टीमों के मध्य कुल छह मैच हुए। बुधवार को दूसरे दिन की प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन स्पेशल ओलम्पिक भारत के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने सिक्का उछाल कर किया। उनके साथ सचिव संजीव दोहरे, उपाध्यक्ष राजेश जैन, आशीष कुमार और मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर मनोज सिंह(वाराणसी), सीमा शर्मा(मथुरा), अरुण कुमार सिंह (आगरा) और इंद्रपाल सिंह(गाजियाबाद) के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता शुरु हुयी।

शूट और गोल की आवाजों के मध्य विशेष एथलिट सामान्यों से अधिक जज्बे के साथ खेल रहे थे। खेल के नियम और मैदान के अनुशासन का पालन सभी विशेष खिलाड़ी गंभीरता से करते हुए दिखे। सबसे पहला मैच दिल्ली और उप्र पुरुष वर्ग के मध्य हुआ। जिसमें 7 और 4 का स्कोर रहा। राजस्थान और उप्र महिला वर्ग का स्कोर 2 और 8 रहा। हरियाणा और उप्र पुरुष वर्ग 4 और 8 रहा। राजस्थान− दिल्ली महिला वर्ग स्कोर 0 और 2 रहा। हिमाचल प्रदेश− राजस्थान पुरुष वर्ग 3 और 2 स्कोर रहा और महिला वर्ग में उप्र− दिल्ली का स्कोर 2− 2 रहा।

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने बताया कि हर खिलाड़ी में खेल भावना जबरदस्त है। सभी अनुशासन के साथ खेल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दस से ज्यादा राज्यों की टीम ने भाग लिया है। स्पेशल ओलम्पिक भारत का उद्देश्य मानसिक दिव्यांग बच्चों को खेल से जोड़ते हुए उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था को बनाना है। इन बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त प्रयास स्पेशल ओलम्पिक भारत द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सचिव संजीव दोहरे ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे समापन समारोह होगा, जिसमें विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर मनोज सिंह ने बताया कि नेशनल हैंड बॉल चैंपियनशिप के नियम और मैदान सामान्य ही हैं। इसमें 16 से 21 वर्ष तक के एथलिट भाग ले रहे हैं। एक टीम में पांच से सात खिलाड़ी हैं। चैंपियनशिप में राज्यस्तरीय खेले हुए एथलिट भी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रथम दिन टीमों का खिलाड़ियों की प्रतिभा के हिसाब से वर्गीकरण मैच कराया गया। फाइनल मैच गुरुवार को सुबह होंगे।

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Manoj Sharma of Agra became the Vice President of the Uttar Pradesh Roller Sports Association…#agranews

अगरालीक्स…उत्तर प्रदेश रोलर स्पोटर्स संघ के उपाध्यक्ष बने आगरा के मनोज शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: 5th Shell Win Inter-School Badminton Tournament started in Prelude…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रिल्यूड में शुरू हुआ पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट....

स्पोर्ट्स

Agra News: Four women cricketers from Agra selected in UP’s Under-15 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की चार महिला क्रिकेटरों का यूपी की अंडर 15 टीम में...

स्पोर्ट्स

Agra News: The 79th National Football Championship Santosh Trophy 2025-26, being played at Sharda University, Agra, witnessed thrilling matches…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा विवि में खेली जा रही 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप...

error: Content is protected !!