Friday , 7 August 2026
Home आगरा Agra News: Demand for education of pregnancy in the medical colleges of the state including Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Demand for education of pregnancy in the medical colleges of the state including Agra…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेजेस में गर्भ संस्कार की शिक्षा देने की मांग उठाई गई है. राज्यपाल को भी लिखा पत्र

श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को पत्र देकर जनहित में उठाई माँग
ताजनगरी के जयपुर हाउस क्षेत्र में विश्व कल्याण हेतु विश्व के पहले गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम का निर्माण करवा रहे श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को सूरत में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र देकर उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में गर्भ संस्कार की शिक्षा दिए जाने की अपील की। श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी अंकिता गोयल ने महामहिम राज्यपाल को आगरा में निर्माणाधीन गर्भ संस्कार केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पुराणों और अन्य धर्म ग्रंथों में गर्भ संस्कार को प्रमुखता प्रदान की गई है। हमारे जीवन के 16 संस्कारों में शामिल गर्भ संस्कार को गायत्री परिवार, जैन समुदाय और श्रीअरविंदो सोसाइटी ने भी महत्व प्रदान किया है। गर्भ संस्कार द्वारा भावी पीढ़ी को तेजस्वी, बलशाली और मेधावी बनाकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

गर्भ संस्कार के लिए ऐसी प्रतिबद्धता और नेक पहल के बारे में जानकारी पाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को प्रसन्नता अनुभव हुई। उन्होंने आगरा में निर्माणाधीन गर्भ संस्कार केंद्र के लिए हर प्रकार के प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। राज्यपाल द्वारा श्री चंद्रभान साबुन वालों के बारे में जिज्ञासा प्रकट करने पर अंकिता गोयल ने स्पष्ट किया कि आगरा में ही नहीं बल्कि देश- विदेश में श्री चंद्रभान साबुन वालों के हजारों अनुयाई उनको भगवान की तरह पूजते हैं। श्री चंद्रभान जी ने अपने जीवन में स्वयं कष्ट सहकर भी हजारों लोगों के कष्टों को दूर किया है। इस दौरान अंकिता गोयल के साथ रूपल शाह और अनुपम गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

error: Content is protected !!