Monday , 26 October 2026
Home agraleaks Agra News: Demand for Messy one and Nude Makeup on karva chauth in Agra
agraleaksFashionआगराटॉप न्यूज़फैशनबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Agra News: Demand for Messy one and Nude Makeup on karva chauth in Agra

627

आगरालीक्स (21st October 2021 Agra News)… आगरा में करवा चौथ पर मैसी वन हेयर स्टाइल की डिमांड. ब्यूटी क्वीन बनने की चाह में महिलाएं दे रहीं न्यूड मेकअप को वरीयता. पार्लर में करवा चौथ स्पेशल आफर की भरमार. मेहंदी वालों ने भी रेट बढ़ाए.

महंगाई दरकिनार है। ब्यूटी पार्लरों की रेट लिस्ट हाई—फाई है। करवा चौथ से ठीक तीन दिन पहले शहर के लगभग पार्लरों में हलचल तेज है। ख्वाहिश एक ही है करवा चौथ पर ब्यूटी क्वीन दिखने की। ऐसे में पार्लर वालों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। करवा चौथ स्पेशल आफर निकाल दिए। फिर क्या था गुरुवार से पार्लरों में एकाएक हलचल तेज हो गई। ब्यूटी पार्लरों को अच्छी बुकिंग भी मिल गई।

दो से 20 हजार तक पैकेज
शहर के अधिकांश और नामचीन ब्यूटी पार्लरों ने करवा चौथ स्पेशल आफर निकाले हैं। इसके तहत दो हजार से 20 हजार तक ​के विशेष पैकेज भी ​हैं। इसमें पैडिक्योर, फेसियल, मैनिक्योर भी शामिल हैं। साथ ही हेयर एडजस्टमेंट से लेकर कई प्रकार के केयर और मसाज शामिल हैं।

रंग में आया मेहंदी बाजार
मेहंदी बाजार भी रंग में हैं। पार्लरों के ही मेहंदी आर्टिस्ट बड़ी संख्या में बुक किए गए हैं। घरों पर मेहंदी लगवाने के लिए 2500 रुपये तक की पेशकश हो रही है। इसके अलावा कई जगह मेहंदी वालों ने भी कीमतें बढ़ा दी हैं। अब 500 रुपये से आठ सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं।

न्यूड मेकअप करा रहीं महिलाएं
दयालबाग की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट ममता बैरी ने बताया कि करवा चौथ पर मैसी वन हेयर स्टाइल की डिमांड अधिक रहती है। करीब 60 फीसदी महिलाएं इस लुक को ही वरीयता देती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं न्यूड मेकअप करवाती हैं।

एक महीने पहले से ही बुकिंग
ममता बैरी ने बताया कि कोरोना के बाद इस बार बाजार में बूम है। ब्यूटी पार्लरों में एक महीने पहले से ही बुकिंग है। उन्होंने बताया कि 1500 रुपये से 18 हजार रुपये तक के पैकेज हैं। इसमें तीन फेसियल, बॉडी पॉलिशिंग, फुल बॉडी वैक्स के अलावा करवा चौथ पर पूरा मेकअप किया जाता है।

मेकअप करतीं ब्यूटी एक्सपर्ट

लाइट मेकअप ही किया जाता है
रेनू पार्लर की संचालिका रेनू ने बताया कि करवा चौथ पर लाइट मेकअप ही किया जाता है। कई महिलाएं साड़ी वाला लहंगा के अलावा लहंगा और साड़ी ही अधिक पहनती हैं। ऐसे में लाइट मेकअप ही उन पर जंचता है। इसके अलावा फ्रेंच जुड़े, कवर्ड जूड़े के साथ ही डेकोरेट जुड़े की डिमांड अधिक आ रही है।

पूजा के समय अब गाउन और कुर्ती विद स्कर्ट
ब्यूटी एक्सपर्ट डा. शिवानी मिश्रा ने बताया कि अब महिलाएं पूजा के समय पारंपरिक ड्रेस की अपेक्षा गाउन, कुर्ती विद स्कर्ट और दुपट्टा अधिक पहनती हैं। ऐसे में अब उसी के हिसाब से मेकअप किया जाता है। उन्होंने बताया कि मेसी हेयर स्टाइल की डिमांड बनी हुई है। कोरोना काल के बाद यह पहला साल है, जब उनके पास काफी अधिक बुकिंग हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Breaking: Accident in Firozabad, 4 killed

आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!