आगरालीक्स…डीएम साहब, 27 अगस्त से 8 सितंबर के बीच किसी भी स्कूल में परीक्षा न हो…जानिए आगरा में किसने और क्यों की है ये मांग. डीएम ने कहा
आगरा में 27 अगस्त से 8 सितंबर के बीच किसी भी स्कूल में परीक्षा न होने की मांग की गई है. यह मांग आगरा दिगम्बर जैन परिषद की ओर से की गई है और इस मांग के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी से मिला.दसलक्षण महापर्व, गणेश चतुर्थी को लेकर की मांग
गुरुवार को आगरा दिगम्बर जैन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने आगरा जिलाधिकारी ऑफिस पहुंचकर जिला अधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी जी के पास 27 अगस्त से 8 सितम्बर तक दसलक्षण महापर्व,गणेश चतुर्थी के दौरान सभी बोर्ड के स्कूलों में बच्चों की परीक्षा न हों, इसके संदर्भ में ज्ञापन देकर पत्र सौंपा और चर्चा की. इसके साथ ही राज्यसभा सांसद नवीन जैन का पत्र भी इसी संदर्भ में साथ सौंपा गया. इस पर जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस पर ध्यान देकर उचित आदेश दिए जाएंगे.