आगरालीक्स…आगरा में होम्योपैथिक दवाओं को कर मुक्त करने की मांग. होम्योपैथी के जनक हैनीमैन को किया याद…
होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सेमुअल फेडरिच हैनीमैन की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को बाग मुजफ्फर खां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगरा होम्यो कैमिस्ट फेडरेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह राना रहे। अतिथियों ने डॉ. हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. निश्चय कुमार ने डॉ. हैनीमैन की जीवनी पर चर्चा की। उनके द्वारा रचित पुस्तकों पर प्रकाश डाला। चेयरमैन डॉ. एमके वर्मा ने होम्यो दवाओं का कोरोना काल में प्रयोग एवं उनकी सफलता की बात रखी। कार्यकारिणी सदस्य गोपाल राठौर ने होम्योपैथी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। आशीष अग्रवाल ने सभी दवा विक्रेताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान की अपील की। संस्था के संयोजक डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट ने शासन एवं प्रशासन से अपील कर होम्योपैथिक दवाओं को कर मुक्त करने की अपील की। इस दौरान कपिल गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, अजय सक्सेना, नीरज चौहान, नवीन कुमार रहे।