आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सर्दी में भी मच्छरों के काटने से डेंगू फैल रहा है। टाइफाइड और वायरल के भी मरीज। ( Agra News : Dengue, Viral & typhoid cases in Agra #Agra )
आगरा में तापमान में गिरावट आ रही है लेकिन मच्छर अभी भी हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। अभी तक 190 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, टाइफाइड के साथ ही वायरल संक्रमण के मरीज भी मिल रहे हैं।
बुखार कम ना होने पर डॉक्टर की सलाह लें
इस समय कई तरह के संक्रमण से बुखार आ रहा है। पहले तीन दिन तक तेज बुखार रह सकता है इसके बाद भी तेज बुखार बना रहे, बेहोशी छाने लगे तो डॉक्टर से परामर्श ले लें। इसके बाद ही दवा लें।