आगरालीक्स…आगरा में दोपहर से छाए हुए हैं घने काले बादल लेकिन अभी तक नहीं हुई बारिश. झमाझम बारिश की बनी हुई है संभावना…
आगरा में आज सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है. राहत की बात इतनी है कि हवा चलने से थोड़ी बहुत उमस से राहत है. हालांकि मौसम विभाग ने आगरा में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं.
आईएमडी के अनुसार आज शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. आईमडी के अनुसार 21 और 22 जुलाई को जबर्दस्त बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/07/24) 33.5
Departure from Normal(oC) -1.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/07/24) 29.0
Departure from Normal(oC) 3.3