आगरालीक्स…कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की मिली धमकी. निजी नंबर पर आया फोन…
वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. कथावाचक के निजी नंबर पर सउदी अरब से कॉल आया जिसमें उन्हें अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी गई. देवकीनंदन इस समय मुंबई के खारगर में है जहां वह श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं.

धमकी के बाद से महाराष्ट्र पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. उनके पास आई कॉल को रिकॉर्ड भी कर लिया गया है. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के अलावा पीएमओ, गृहमंत्रालय, महाराष्ट्र और यूपी सरकार के मुख्यमंत्रियों को भी ट्विटर के माध्यम से दी गई है. बता दें कि इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.