Tuesday , 13 January 2026
Home अध्यात्म Agra News: Devotees decorated thousands of plates of Bhog in Balkeshwar temple…#agranews
अध्यात्म

Agra News: Devotees decorated thousands of plates of Bhog in Balkeshwar temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बल्केश्वरनाथ महादेव को लगा महाभोग. बल्केश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने सजाए भोग के हजारों थाल…

श्री बल्केश्वरनाथ महादेव मंदिर में नव वर्ष के पहले सोमवार को मनमोहक माहौल था। श्रद्धालुओं द्वारा स्वयं तैयार और प्रेषित किए गए भोग के हजारों थाल और डलिया बाबा बल्केश्वरनाथ को समर्पित किये गए। बाबा बल्केश्वरनाथ के दर्शन करने व इस महाभोग के अवलोकन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। महाआरती में भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बल्केश्वर मंदिर में सोमवार को भाव भरयो भोग का आयोजन किया गया था। जिसके तहत श्रद्धालु अपने श्रद्धा और क्षमता अनुसार, कैसा भी, किसी में भोग ला सकते थे। प्लास्टिक के बर्तन वर्जित थे। आयोजन के तहत सुबह से ही भोग लाने वालों की कतार शुरू हो गई और दोपहर 12 बजे तक उसे स्वीकृत किया गया।

शाम को भोग को मंदिर परिसर में बाबा की अनुकृति के साथ सजा दिया गया। यह भोग के थाल और डलिया इतने अधिक हो गए कि उन्हें मंदिर परिसर से अन्य विग्रहों के समक्ष भी सजाना पड़ा। इन भोग में विविध प्रकार के व्यंजन, फल, फ्रूट, मिष्ठान आदि थे। शाम 6.30 बजे उप्र लघु उद्योग निगम के चेयरमैन श्री राकेश गर्ग ने महाआरती का दीपक जलाया और आरती की। इसके बाद महंत कपिल नागर ने विधिवत आरती की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर परिसर को विद्युत झालरों, फूलों से मनमोहक ढंग से सजाया गया था।
महंत श्री कपिल नागर जी के अनुसार इस प्रसाद का वितरण मंगलवार को किया जाएगा, इसके साथ एक जनवरी को हुई भस्म आरती का प्रसाद दिया जाएगा।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 13 January 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को बजरंगबली की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 13...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 12 January 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 12...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 11 January 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा खुशियों वाला डे. पढ़ें 11 जनवरी...

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 10 January 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 10 जनवरी शनिवार...

error: Content is protected !!