Friday , 7 August 2026
Home आगरा Agra News: Devotees were happy to hear the story of Shri Ram’s birth in the Ram Katha…#agranews
आगरा

Agra News: Devotees were happy to hear the story of Shri Ram’s birth in the Ram Katha…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीराम कथा में हुआ श्रीराम जन्म का प्रसंग. फुले नहीं समाए श्रद्धालु. श्रीराम के जय जयकार से गूंज उठा वातावरण

जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्षजुत, राम जनम सुख मूल।।…जैसे ही ये चौपाइ गूंजी और प्रकाट्य हुआ जगत के पालन श्रीराम का तो जय जयकार से वातावरण पवित्र हो उठा। लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर न्यास द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के तृतीय दिवस पर श्रीराम जन्म प्रसंग का बखान कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने किया। कथा आरंभ से पूर्व मुख्य यजमान बृजेश सुतैल− सुमन सुतैल एवं दैनिक यजमान राधा एवं महेश पचौरी ने श्रीराम चरित मानस और व्यास पूजन किया।

कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने प्रसंग में कहा कि भगवान हर कण, हर तत्व में विद्यमान हैं। प्रभु को प्राप्त करना ही एक मात्र जीवन उद्देश्य है और माध्यम है सच्चे मन की भक्ति। इसलिए कहा गया है कि हरि व्यापक सर्वत्र समाना। राम जन्म प्रसंग पर उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में जग असुरों की शक्ति बढ़ने लगी तो संत कृपा से भगवान राम ने राजा दशरथ की रानी माता कौशल्या की कोख से भगवान राम का जन्म लिया। जिससे समस्त अयोध्यावासी आनंदित हो उठे। इस आनंद की वर्तमान में भजनों द्वारा कथा व्यास ने जब वर्षा की तो उपस्थित श्रद्धालु भी झूम उठे।

व्यास जी ने देश की युवा पीढी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसा हुआ है। उसे राम कृष्ण सीता के साथ भारतीय सभ्यता से मतलब नहीं है। उन्होंने माताओं से आग्रह कि यदि माताएं चाहें तो युवा पाश्चात्य सभ्यता से अलग हो सकता है। सभी माताओं से आग्रह किया कि गर्भवती माताओं के चिन्तन मनन खान-पान, पठन-पाठन रहन सहन का बच्चे पर अत्यन्त प्रभाव पडता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन करना चाहिए। साथ ही साथ सात्विक भोजन व चिन्तन आदि करना चाहिए। रामायण जी की आरती एवं प्रसादी के साथ तृतीय दिवस कथा प्रसंग का समापन हुआ। मंदिर सेवायत सुनीत गोस्वामी और मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी ने बताया कि कथा आयोजन के चतुर्थ दिवस बुधवार को श्रीराम विवाह प्रसंग होगा।

इस अवसर पर अखिलेश अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, पीयूष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजीव जैन, शरद मित्तल, निर्मल धाकड़, राम प्रसाद धाकड़, मनीष गोयल, नवीन प्रजापति, श्याम सुंदर शर्मा फूल सिंह, स्वास्तिक हैंड राइटिंग ट्रस्ट से पल्लवी अग्रवाल, गीता सैनी, रागिनी, ज्योतिशा आदि उपस्थित रहे। व्यवस्था प्रकाश धाकड़, मोहित वशिष्ठ, आशीष सिंघल, सचेंद्र शर्मा आदि ने संभाली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha underway at Agra’s Mahakaleshwar Dham…#agranews

आगरालीक्स….श्री राम के जीवन आदर्शों को अपनाना जरूरी..आगरा के महाकालेश्वर धाम में...

आगरा

Agra News: Police nabbed three miscreants who robbed a cold storage manager in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस...

आगरा

Agra Weather: Monsoon rain is falling in a gentle drizzle in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खूब बरस रहा सावन. बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा. मौसम...

error: Content is protected !!