आगरालीक्स…आगरा में बाईपास पर ढाबे पर रुका बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का काफिला. पेट्रोल पंप पर रुककर हाथ भी धोए. इनके सुरक्षाकर्मियों का युवकों से विवाद की भी सूचना. वीडियो वायरल
वृंदावन दर्शन के लिए आए बागेश्वर धाम के पीठााधाीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का काफिला यहां से लौटते समय रात को आगरा होते हुए निकला. न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक ढाबे पर यह काफिला रुका लेकिन यहां धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया. जिन लोगों से विवाद हुआ है वो लोग शराब पीये हुए बताए गए थे. आरोप है कि शराब के नशे में तीन युवकों का सुरक्षाकर्मियों के साथ व ढाबा संचालक से विवाद हो गया. इसके बाद काफिला पेट्रोल पंप पर जाकर रुका. यहां का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि ढाबा संचालक और पुलिस ने किसी भी तरह का विवाद से इनकार किया है.
घटना रात तीन बजे के आसपास की बताई गई है. न्यू दक्षिणी बाईपास पर भारत पेट्रोलियम का जीएस फिलिंग स्टेशन है. रात को यहां वृंदावन से लौटते समय मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठााधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पांच गाड़ियां का काफिला न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्थित बजरंग ढाबे रुका था. इस काफिले में काफी सुरक्षाकर्मी थी. आरोप है कि ढाबे पर पहले से ही एक गाड़ी में कुछ युवक शराब पी रहे थे ढाबा संचालक द्वारा पहले सुरक्षाकर्मियों का खाना पैक कराने को लेकर युवकों से विवाद हो गया. युवकों का कहना था कि पहले वो यहां पहुंचे थे इसलिए उनका खाना पहले पैक हो. इसको लेकर युवकों का सुरक्षाकर्मियों और ढाबा संचालक से विवाद हो गया.
बताया जाता है कि यहां से सुरक्षाकर्मी निकले और काफिला आगे एक पेट्रोल पंप पर रुका लेकिन पीछे से युवकों की गाड़ी भी वहां आ गई. यहां पर करीब एक घंटे तक काफिला रुका रहा. हालांकि ढाबा संचालक और पेट्रोल पंप संचालक ने किसी विवाद से इनकार किया है लेकिन इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस का भी कहना है कि कोर्ठ सूचना नहीं मिली है.