आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में छात्र धोती कुर्ता और छात्राएं साड़ी पहनेंगी, आज से धोती कुर्ता और साड़ी विवि के गृह विज्ञान संस्थान से खरीदे जा सकेंगे। ( Agra News: Dhoti Kurta & Sadi dress code in 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra )
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों के साथ ही पीएचडी की उपाधि लेने वाले शोधार्थी दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। हर बार की तरह इस बार भी पदक प्राप्त करने वाले छात्र धोती कुर्ता पहनकर आ सकेंगे और छात्राएं लाल बार्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनकर आएंगी। शिक्षकों के लिए भी धोती कुर्ता और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी ड्रेस कोड रखा गया है। समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह के अनुसार, गृह विज्ञान संस्थान में 16 से 19 अगस्त तक 11 से 4.30 बजे तक और 20 अगस्त को दीक्षा समारोह वाले दिन सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक धोती कुर्ता और साड़ी खरीद सकेंगे।
कीमत
धोती -450 रुपये
कुर्ता -450 से 500 साइज के आधार पर
धोती- 350 रुपये