आगरालीक्स….आगरा में प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को किया जागरूक. भारत विकास परिषद संयम शाखा ने कपड़े के थैले बांटे
भारत विकास परिषद संयम शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत अपने अगले कार्यक्रम में प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत कपड़े की थैले का वितरण किया. यह कार्यक्रम बीपी पेट्रोल पंप दिल्ली गेट पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ब्रज प्रांत से प्रांतीय वित्त सचिव सोमदेव सारस्वत, जिला अध्यक्ष धर्म गोपाल मित्तल जी एवं जिला उपाध्यक्ष अखिलेश भटनागर जी का सानिध्य प्राप्त हुआ. सभी का शाखा के संस्थापक रवि शिवहरे अध्यक्ष आशुतोष गोयल एवं सचिव मनीष अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल ने पटका पहनाकर सम्मान किया.
सभी पदाधिकारियों एवं शाखा सदस्यों ने पृथ्वी संरक्षण के लिए आगंतुकों को प्लास्टिक हटाने के लिए प्रेरित किया एवं कपड़े की थैले वितरित किए.

इस कार्यक्रम के संयोजक रवि एवं नीतू अग्रवाल राजीव एवं सारिका अग्रवाल रहे. कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, गौरव अग्रवाल,अमित पंजवानी,संजीव शिवहरे, सर्वेश मित्तल,शरद गुप्ता,सुलभ गुप्ता,वैशाली अग्रवाल,साधना शिवहरे,सविता गुप्ता आदि की उपस्तिथि रही.