Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: District judge inspected the state supervised juvenile home, found many flaws…#agranews
आगरा

Agra News: District judge inspected the state supervised juvenile home, found many flaws…#agranews

114

आगरालीक्स…आगरा के राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह में किशोरों के पलंग पर मिले बीड़ी, तम्बाकू. औचक निरीक्षण में मिली चौंकाने वाली स्थिति

जनपद न्यायाधीश विवेक संगल, आश्रय गृह निरीक्षण समिति की अध्यक्षा नसीमा ख़ानम, सदस्यगण/अपर जनपद न्यायाधीशगण, कनिष्क सिंह, अपर जिला जज, डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय कुमार व मयूरेश श्रीवास्तव, किशोर प्रधान न्यायाधीश, भव्या श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, आगरा द्वारा सर्वप्रथम राजकीय संप्रेक्षण गृह, (महिला) आगरा, राजकीय संप्रेक्षण गृह, किशोर, सिरौली मलपुरा, आगरा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण समिति के द्वारा किशोरो के कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किशोरो के पलंग की तलाशी ली गई तो उसमे बीड़ी, तमबाकू, जैसे नशीले पदार्थ पाए गए, तथा एक किशोर के पास 2415 रूपये भी पाए गए। किशोर से पूछने पर अवगत कराया गया की समोसा, कचौड़ी मंगवाने के लिए घर बालो ने दिए हैं इस संबंध में उपस्थित प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा नियमित जांच एवं किशोर को दाखिला किए जाने के उपरांत उनके तलाशी के संबंध में पूछा गया तो किसी भी कर्मचारी ने कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब कार्य प्रभारी अधीक्षक एवं कर्मचारियों की मिली भगत से यहां किशोर को बीड़ी तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ तथा किशोरो के द्वारा अन्य किशोर से धन उगाही का कार्य कराया जाता है जो की संप्रेषण गृह की यह बहुत ही निंदनीय एवं असंतोषजनक बात है।

साथ ही जनपद न्यायाधीश विवेक संगल तथा शेल्टर होम समिति के द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें पाकशाला में कार्य कर रहे रसोईया ने यह अवगत कराया कि आज बच्चों को मटर पनीर तथा रोटी सब्जी तथा मेनू के अनुसार किशोरो को भोजन दिया जाएगा किंतु निरीक्षण के दौरान बन रही सब्जी मटर पनीर की उसमें पनीर की मात्रा बहुत ही कम दिखाई जिसके संबंध में रसोईया से पूछा गया की कितनी मात्रा में आज किशोरो की सब्जी के लिए पनीर लिया गया है तो यह अवगत कराया कि आज 10 किलो पनीर लिया गया है किंतु बनती हुई सब्जी को देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि 3 से 4 किलो पनीर का ही उपयोग सब्जी बनाने में किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि संस्था की खाद्य सामग्री जो किशोरो के लिए मंगाई जाती है उसका उपयोग किसी अन्य स्थान में किया जा रहा है।

समस्याओं एवं किशोरो की नियमित जांच एवं जामा तलाशी किए जाने हेतु पूर्व में भी शेल्टर होम समिति के द्वारा प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया था किंतु प्रभारी अधीक्षक श्री ऋषि कुमार के द्वारा कोई भी ऐसा नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता हैं। जोकि घोर आपत्तिजनक है।

इसके अतिरिक्त नपद न्यायाधीश एवं शेल्टर होम समिति के द्वारा किशोर संप्रेषण गृह (शिशु) सदर आगरा का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिनांक 4 सितंबर 2023 को प्रभारी अधीक्षक के द्वारा श्रीमती पूनम पाल के द्वारा एक शिशु को मारने पीटने की घटना से जिला प्रवचन अधिकारी आगरा के द्वारा अवगत कराया गया इसके संबंध में यह भी अवगत कराया गया कि प्रभारी अधीक्षक पूनम पाल को निलम्बित कर दिया गया है। तथा जिला अधिकारी आगरा के द्वारा जांच भी की जा रही है।

उपरोक्त उपरोक्त शेल्टर होने की देखरेख प्रभारी अधीक्षक के द्वारा सम्यक रूप से नहीं किया जा रहा है एवं समिति के द्वारा पूर्व माह में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का भी अनुपालन न तो किया जाता है और न ही कराया जाता है। जो कि घोर लापरवाही एवं आपत्तिजनक है इस संबंध में जनपद न्यायाधीश एवम निरीक्षण समिति की अध्यक्षा के द्वारा जिलाधिकारी आगरा एवं अन्य उच्चाधिकारी को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आज मानसिक चिकित्सालय आगरा का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश श्री विवेक संगल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नसीमा खानम एवं जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा डॉ दिव्यानंद द्विवेदी उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक श्री ज्ञानेंद्र कुमार अधीक्षक डॉक्टर श्री दिनेश कुमार राठौर एवं चिकित्सक गण कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मानसिक चिकित्सालय आगरा में समुचित साफ-सफाई एवं भर्ती मरीजों को दिए जाने वाला खाना पीना सभी चीज दुरुस्त पाई गई फिर भी संस्था के निदेशक को निर्देशित किया गया कि मरीजों को दिए जाने वाला भोजन एवं समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!