Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: Divisional Commissioner gave instructions to ADA to finalize Master Plan 2031…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Divisional Commissioner gave instructions to ADA to finalize Master Plan 2031…#agranews

आगरालीक्स…आगरा 10 साल में कितना बदलने वाला है. मास्टर प्लान से जानें. आगरा में किस क्षेत्र में क्या होगा, मंडलायुक्त ने प्लान जल्द फाइनल करने के दिए निर्देश

शनिवार को मंडलायुक्त आवास पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा मास्टर प्लान 2031 को लेकर आगरा विकास प्राधिकरण विभाग के साथ बैठक ली। इसमें प्रमुख रूप से एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ जी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मास्टर प्लान में किए गये परिवर्तन, नए प्रस्ताव और आपत्तियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। मंडलायुक्त महोदया ने आगामी 10 साल के विजन को ध्यान में रखते हुए लैंड यूज बढ़ाने, और नए प्रस्ताव जोड़ने और आवश्यक सुधार के साथ मास्टर प्लान को जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए।

बैठक में मल्टीमीडिया प्रजेंटेशन के माध्यम से मास्टर प्लान 2031 को प्रदर्शित किया गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, एत्मादपुर-कुबेरपुर हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए इस मास्टर प्लान में कुछ और नए क्षेत्रों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सिकन्दरा, कालिन्दी विहार, आगरा मैट्रो और एयरपोर्ट सिविल एन्कलेव शामिल हैं। मास्टर प्लान एरिया में सीवर और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 10 नए एसटीपी और 3 नए सीएसटीपी का प्रस्ताव रखा गया है। लेकिन प्लान में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये प्रस्तावित एसटीपी आगामी 10 साल तक के लिए पर्याप्त है या नहीं?

वर्ष 2021 में तैयार किये गये इस मास्टर प्लान में लगभग 24 लाख जनसंख्या दर्शायी गयी है और अनुमानतः यह जनसंख्या 2031 में बढकर लगभग 32 लाख हो जायेगी। लेकिन मंडलायुक्त महोदया इस आंकड़ों से संतुष्ट नहीं दिखी क्योंकि वर्तमान वर्ष में जनसंख्या का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। वहीं वर्ष 2031 तक कितनी जनसंख्या बढ़ जायेगी यह भी एक अनुमानित गणना है। इसलिए मंडलायुक्त ने इस आंकड़े को वर्तमान वर्ष के हिसाब से रिवाइज करने के निर्देश दिए। ब्लू इंफ्रा, ट्रांसपोर्ट, टीओडी बेस्ड डवलपमेंट, टूरिज्म हेरिटेज, न्यू लैंड यूजर चार्जेस और इको एरिया प्रोटेक्शन में नए रणनीतिक प्रस्ताव रखे गये हैं लेकिन मास्टर प्लान के विजन डॉक्यूमेंट में इसे मार्क नहीं किया गया। इसे लेकर मंडलायुक्त महोदया ने ऑन साइट भी मार्क करने को निर्देश दिए।

मास्टर प्लान में लैंड यूज के 5 हिस्सों में नए परिवर्तन किए गये लेकिन सभी जगह सिर्फ रेजिडेंसियल लैंड का ही विस्तार हो रहा है। इसे लेकर मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि रेजिडेंसियल के साथ इंडस्ट्रियल एरिया को भी कवर करने के लिए प्रस्ताव तैयार कीजिए। मास्टर प्लान में शामिल हाइवे फैसिलिटी जोन के अन्तर्गत कानपुर हाईवे, शमशाबाद रोड़, तांतपुर रोड़ और फतेहपुर सीकरी रोड़ पर फैसिलिटी बढ़ाने को कहा। रिवर फ्रंट डवलेपमेंट के तहत यमुना नदी किनारे और ग्रीन लेयर एरिया के लिए प्रस्ताव शामिल किया गया लेकिन ये एक सीमित क्षेत्र है। मंडलायुक्त महोदया ने कहा कि ये एरिया काफी छोटा है। पर्यटन के दृष्टिगत आगामी 10 साल के विजन को ध्यान में रखते हुए और एरिया को कवर करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा हेरिटेज सिटी वाले क्षेत्र में मास्टर प्लान के लिए क्या नए प्रस्ताव कर सकते हैं, इसके लिए निर्देशित किया। मास्टर प्लान 2031 के विजन डॉक्यूमेंट में मौजूद कई खामियों को दूर कर उनमें सुधार करने के निर्देश दिए। अंत में मास्टर प्लान में आई आपत्तियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें सबसे ज्यादा आपत्तियां लैंड यूज और पार्कों को लेकर थी। मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष को इन सभी आपत्तियों के जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

बिगलीक्स

Agra News : Rain forecast today in Agra #agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में तेज धूप के बाद बारिश, आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 14th March 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : 14 मार्च का प्रेस रिव्यू , आयुष्मान योजना के...

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

error: Content is protected !!