Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: Diwali celebrated by giving gifts to children at Government Children’s Training College in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Diwali celebrated by giving gifts to children at Government Children’s Training College in Agra…#agranews

175

आगरालीक्स…आगरा में राजकीय शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंच डॉक्टर दीदी ने बच्चों संग बांटीं खुशियां. बच्चों और किशोरियों को शिक्षण सामग्री और उपहार देकर मनाई दिवाली

राजकीय शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्मृति संस्था ने उत्साह और उल्लास के साथ दिवाली मनाई। बच्चों और किशोरियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया और उपहार बांटे। विद्यालय कीं शिक्षिका ऋचा पंडित के विशेष आग्रह पर बच्चों और किशोरियों की डॉक्टर दीदी नीहारिका मल्होत्रा अपनी स्मृति टीम के साथ राजकीय शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचीं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया वहीं लड़कियों को भी उनके स्वास्थ्य के प्रति विशेष शिक्षा दी। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुनील ने बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं लिखीं और उनके माता-पिता को उनकी स्वास्थ्य स्थिति से अवगत कराया। वहीं डाॅ. समीर भारद्वाज ने दंत परीक्षण किया।

डॉ नीहारिका ने स्मृति सदस्य कांत खत्री की ओर से बच्चों की स्मार्ट एजूकेशन के लिए एक स्मार्ट टीवी विद्यालय प्रबंधन को भेंट किया, साथ ही बच्चों को स्टेशनरी, फुलझड़ियां और खाने-पीने की वस्तुएं भेंट कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद डाॅ. नीहारिका ने लड़कियों को हैल्थ एजूकेशन दी, जिसके तहत उम्र और विवाह के साथ आने वाले बदलावों, किन समस्याओं के प्रति सजग रहना है इस बारे में विस्तार से बताया।

संस्था अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने किशोरियों को समझाया कि जिंदगी में कितने ही उतार-चढ़ाव या बदलाव क्यों न आए जाएं, कितनी ही मजबूरियां क्यों न रहें लेकिन शिक्षा का मार्ग कभी न छोडें। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. आरपी शर्मा ने स्मृति संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और डाॅ. नरेंद्र व डाॅ. नीहारिका से कहा कि वे शिक्षा विभाग के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार के शिक्षण को समय निकालें। प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमीला शर्मा, तरुण गुलाटी, डॉ शैली गुप्ता, डॉ सरिता दीक्षित, सुधा, तृप्ति ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए। शिक्षिकाओं में एसबी आरती, निधि शर्मा, नवीन कड़ेचा का सहयोग सराहनीय रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

error: Content is protected !!