आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में मिला बाहरी व्यक्ति क्या कर रहा है…डीएम ने औचक निरीक्षण किया तो बाहरी व्यक्ति को पकड़ा…मुकदमा दर्ज और जांच के आदेश
आगरा जिला कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (माल) में बाहरी व्यक्ति था. अचानक डीएम ने राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया तो यहां बाहरी व्यक्ति मिला. डीएम ने इसके बारे में जानकारी की तो कोई जवाब नहीं मिला. इस पर डीएम ने बाहरी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार (माल) का औचक निरीक्षण किया, जिलाधिकारी के अचानक राजस्व अभिलेखागार पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
जिलाधिकारी ने सबसे पहले सभी कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने राजस्व अभिलेखागार की गहनता से जांच कराई जिसमें एक बाहरी व्यक्ति को मौके पर अभिलेखागार से पकड़ा गया. उक्त व्यक्ति से पूछताछ के बाद संबंधित के विरुद्ध आरआरके, अभिलेखागार द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही संपादित की गई.