Monday , 19 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: DM inspected Ramlila Maidan, Shilpgram and kalakriti for Taj Mahotsav 2025…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: DM inspected Ramlila Maidan, Shilpgram and kalakriti for Taj Mahotsav 2025…#agranews

528

आगरालीक्स…#tajmahotsav2025 आगरा के रामलीला मैदान में भी हो सकते हैं ताज महोत्सव के आयोजन. डीएम ने मांगा खर्चे का आंकलन. शिलपग्राम और कलाकृति स्थल का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा आगामी ताज महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थलों के सम्बन्ध में रामलीला मैदान, शिल्प ग्राम तथा कलाकृति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामलीला ग्राउण्ड में पार्किंग की व्यवस्था समुचित पाई गई तथा जिलाधिकारी द्वारा अधीशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गये कि शिल्पग्राम में आयोजित हो चुके ताज महोत्सव के अनुसार रामलीला ग्राउण्ड में दुकानों, कार्यक्रम स्थल आदि के हिसाब से आंकलन किया जाए तथा यह भी आंकलन किया जाए कि रामलीला ग्राउण्ड में कार्यक्रम आयोजन पर टेण्ट आदि व्यवस्था में कितना व्यय होगा। लगभग 400 दुकानों की आवश्यकता होगी, जिनका आकार 10×10 होगा तथा फन सिटी आदि की भी व्यवस्था का ध्यान रखा जाए।

इसके बाद शिल्प ग्राम के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शिल्प ग्राम में 64 दुकानें स्थाई तौर पर बनी हुई हैं तथा कार्यक्रम आयोजन हेतु मंच की भी व्यवस्था है, तत्पश्चात कलाकृति स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें बताया गया कि कलाकृति स्थल में प्रवेश हेतु 03 प्रवेश द्वार है तथा दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान हैं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण अरूण मौली, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, सचिव, ताज महोत्सव समिति दीप्ति वत्स सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Tourist Places in Agra, including the Taj Mahal

आगरालीक्स…आगरा में गुलाबी सर्दी के साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू. आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police have apprehended three cunning fraudsters who swindled people by promising to double their money…#agranews

आगरालीक्स…21 दिन में पैसा डबल…फिल्म फिर हेराफेरी की तरह आगरा में तीन...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A Medical Milestone in Agra, Sarvottam Hospital Performs Advanced Surgery on a One-Year-Old Child for “Hirschsprung Disease”

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार 1 वर्षीय बच्चे की हिर्शस्प्रुंग रोग की लैप्रोस्कोपिक-असिस्टेड...

टॉप न्यूज़

Ramlila Agra 2026: The grand enactment of the darshan of Mata Janaki and the burning of Lanka in Ashok Vatika captivated the hearts

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में बजरंगबली के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण...

error: Content is protected !!